फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पुलिस कर्मियों का होटल में तांडव, महिलाओं से अभद्रता, देखें वीडियो...

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हरकत
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस की शर्मनाक हरकत एक होटल सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। नशे में धुत तीन पुलिस कर्मियों ने रविवार रात आलमबाग थाने के अंतर्गत एक होटल में घुसकर वहां ठहरे लोगों के कमरों में जाकर अभद्रता की। विरोध करने पर होटल मालिक से भी मारपीट की। उनकी ये सारी हरकत होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब उन्हें इस बात का पता चला तो मालिक पर सीसीटीवी फुटेज को डिलीट करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक थाना मानक नगर में कमलवीर सिंह, प्रदीप शर्मा व गोपाल गिरी आरक्षी के पद पर नियुक्त हैं। रविवार की रात तीनों शराब के नशे में आलमबाग के एक होटल में गए और जबरदस्ती कमरे की मांग की। होटल मालिक के इंकार करने पर उससे मारपीट की और अंदर चले गए।

घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...

होटल में रुके लोगों को कमरों से निकालकर उनके साथ भी मारपीट की। यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब तीनों पुलिस कर्मियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसे डिलीट करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एएसपी सिटी (पूर्वी) सर्वेश मिश्रा ने तीनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि होटल मालिक और पुलिस कर्मियों के बीच किसी रिश्तेदार को होटल दिलाने को लेकर कहा सुनी हुई है। होटल मालिक ने भी मारपीट की घटना से इंकार किया है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उनका आचरण विभागीय अनुशासन के विपरीत पाया गया इस वजह से ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें