फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे में बैंककर्मी ने कार से मारी थी तीन को टक्कर, गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 06:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नशे में कार दौड़ाकर तीन लोगों को कुचलने वाले आयुष्मान उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अंबेडकरनगर के टांडा इलाके में यूनियन बैंक में कर्मचारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। घंटाघर के पास शुक्रवार रात हुए हादसे से जुड़ा 38 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि हादसे के संबंध में घायल युवक के रिश्तेदार मदेयगंज निवासी मो. हारुन ने केस दर्ज कराया है। राजाजीपुरम निवासी आयुष्मान के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात को टांडा से राजाजीपुरम लौट रहा था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने पहले रूमी गेट के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारी और फिर भागने के चक्कर में घंटाघर से लेकर छोटे इमामबाड़े के बीच मदेयगंज के फैजान खान, अनवार अली और उबैद को टक्कर मार दी थी। तीनों युवक रिश्तेदार हैं और चाय पीने घंटाघर आए थे। हादसे में कार व ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें