फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking ceremony: 120 किमी की रफ्तार से ड्रोन पहुंचाएगा दवाएं, रोबोट संभालेगा गोदाम

Sat, 04 Jun 2022 05:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

मेक इन इंडिया उत्पादों से उद्योगों के विकास को पंख लगेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस ड्रोन जल्द दवाओं की फास्ट डिलीवरी करते नजर आएंगे। तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में टेक ईगल के प्रतिष्ठान में सजे लाइट वेट वर्टिप्लेन एक्स 3 ड्रोन का प्रयोग उद्योगों में पैकेज डिलीवरी के लिए भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि गौरव ने बताया कि स्टॉल में सजा ड्रोन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कोई भी पैकेज आसानी से डिलिवर कर सकता है। इसके पे लोड बॉक्स में एक बार में दवा, एक परिवार का खाना, दस से अधिक मोबाइल फोन समेत अन्य पैकेज आसानी से रखकर डिलीवर किया जा सकता है। ड्रोन की तरह मेक इन इंडिया के तहत तैयार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कई उत्पाद ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में आकर्षण का केंद्र रहे।

गोदाम में रोबोट संभालेगा काम
एडवर्ब टेक्नोलॉजी के को फाउंडर सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित एक रोबोट तैयार किया है, जो गोदामों में रैकिंग से लेकर पैकिंग का काम संभालेगा। सात से आठ लाख रुपये की कीमत के इस रोबोट की सेवाएं कई नामी प्रतिष्ठान ले रहे हैं। अब इसका व्यापक प्रयोग दिखेगा। यह रोबोट हाईस्किल्ड रोजगार के अवसर भी क्रिएट करेगा। जिससे योग्य लोगों को अच्छे पैकेज पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


नाड़ी परीक्षण घड़ी बताएगी सेहत का हाल
नाड़ीपल्स प्रॉगनॉस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की फाउंडर काजल श्रीवास्तव नाड़ी परीक्षण घड़ी लेकर आई हैं। यह घड़ी आपकी नाड़ी को पढ़कर आपकी सेहत के राज खोलेगी। पंद्रह हजार कीमत वाली यह घड़ी लोगों को खानपान व स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी देगी। उन्होंने बताया कि इस घड़ी को तत्व बैलेंस एप के माध्यम से ऑपरेट किया जाएगा। अभी इसकी पायलट टेस्टिंग की जा रही है, जल्द यह आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी।

जड़ से खत्म होंगे कैंसर के सेल
ब्लू ओशन के अपार गुप्ता ने बताया कि वह हेल्थकेयर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस उत्पाद लेकर आए हैं। जिससे हेल्थकेयर क्षेत्र में लोगों को कम कीमत में बेहतर इलाज दिया जा सके। इसमें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने वाली वियरेबल स्मार्ट डिवाइस शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें