मोहर्रम में कानून व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरों ने पुराने शहर के चक्कर काटकर रिकार्डिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा सेटेलाइट कैमरे की भी मदद के लिए पुलिस अफसर इसरो व यूपी रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (यूपीआरएसएसी) से संपर्क कर रहे हैं।
एसएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुराने शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का परीक्षण सफल रहा। ड्रोन कैमरों ने चक्कर काटने के साथ क्षेत्र का एरियल व्यू लिया और कंट्रोल रूम में बैठी टीम ने कंप्यूटर स्क्रीन पर विभिन्न इलाकों की गतिविधियां देखी।
इसके अलावा 75 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी व ऑटोडोन कैमरों की रिकार्डिंग चेक की गई। गतिविधियों पर नजर रखने के दोनों उपाय सफल रहे। पिछली बार के उपद्रव की गहन समीक्षा में पाया गया कि शरारती तत्वों ने छतों से पथराव व फायरिंग की थी। इसकी रिकार्डिंग नहीं की जा सकी थी। इस पर सेटेलाइट कैमरे से नजर रखने की व्यवस्था कराई जा रही है।