फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादियों में वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन बना पहली पसंद, लखनऊ में हर साल बिक रहे 500 ड्रोन

Thu, 22 May 2025 02:16 PM IST
ishwar ashish सतीश संगम, अमर उजाला लखनऊ

सार

शादी, सर्वे और खेती जैसे क्षेत्रों में वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ में हर साल 500 ड्रोन बिक रहे हैं। वहीं, मरम्मत के मामलों में भी बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
ड्रोन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस्कृतिक आयोजनों, उत्सवों और शादियों में वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन तकनीक अब पहली पसंद बन चुकी है। इसके अलावा सर्वे, विभागीय निगरानी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन के अलावा कृषि कार्य में भी इसकी उपयोगिता बढ़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में मांग के चलते ड्रोन की मांग में भी इजाफा हो रहा है। राजधानी की बात करें तो हर साल करीब 500 ड्रोन की खरीदारी हो रही है।

विज्ञापन


चारबाग स्थित नाका हिंडोला में बिजली से जुड़े उपकरणों के अलावा चार सालों से ड्रोन की भी काफी बिक्री होने लगी है। यहां चार-पांच दुकानदार ड्रोन बेचते हैं। कैमरा विक्रेता आशुतोष कुमार ने बताया कि ज्यादातर स्टूडियो वाले फोटो और वीडियोग्राफी के लिए अब ड्रोन लेना ही पसंद कर रहे हैं। पांच साल पहले तक साल में दो-चार ड्रोन ही बिकते थे। अब वह साल में 70 से अधिक ड्रोन बिक जाते हैं।

ये भी पढ़े- यूपी: टाटा समूह लखनऊ में करेगा ग्लोबल कैप्टिव सेंटर की स्थापना, टाटा के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने सीएम से की मुलाकात

मरम्मत के काम में भी आया उछाल

ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी मरम्मत के काम में भी तेजी आई है। नाका हिंडोला में ड्रोन और वीडियो कैमरे की मरम्मत करने वाले सिद्दीकी ने बताया कि बाजार में हर साल 150 से 200 ड्रोन मरम्मत के लिए आते हैं। शादी के सीजन में इनकी संख्या ज्यादा रहती है। रवि गुप्ता ने बताया कि ड्रोन की मरम्मत का खर्च दो हजार रुपये से शुरू होता है, जो 20 हजार रुपये तक जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- राजनाथ सिंह ने की घोषणा: लखनऊ में बनेगी सेमी कंडक्टर चिप, 2500 करोड़ का होगा निवेश; रिंग रेल योजना में आएगी तेजी

विज्ञापन

कृषि कार्य के ड्रोन की डिजाइन अलग

बाजार में 30 हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक के ड्रोन हैं। कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन की डिजाइन सामान्य से अलग होती है। यह ड्रोन 25 किलो तक वजन भी उठा सकता है। राजधानी के आसपास के जिलों के साथ पूर्वांचल के किसान कृषि कार्य में इस ड्रोन का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ड्रोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें