फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीआरएम ने की लखनऊ मेल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर बनी नई वॉशिंग लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने लखनऊ मेल के पहियों, ट्रेन के अलार्म, ब्रेक और साउंड की भी जांच की। इसके अलावा एसी कोचों में स्थापित फायर सेफ्टी अलार्म सिस्टम की भी जांच की गई।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी बिंदुओं का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान स्मोक सेंसिंग, अलार्म एक्टिवेशन, ब्रेक एप्लीकेशन एवं हूटर साउंड और चेन पुलिंग प्रणाली का भी परीक्षण किया गया। जांच में सभी चीजें सही पाई गईं। इस दौरान न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स वाशिंग लाइन में डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग एवं वैगन) देवेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें