परिवहन विभाग के लखनऊ संभागीय कार्यालय में सोमवार से सारथी भवन में लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो जाएगा। यहां बुजुर्गों व महिलाओं के लाइसेंस संबंधित काम ग्राउंड फ्लोर किए जाएंगे, जिससे उन्हें मुश्किल न हों।
वहीं, यहां एक साथ 25 लोगों की ट्रैफिक नियमों को लेकर परीक्षा ली जा सकेगी। ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित इस कार्यालय में विभाग ने अपने लाइसेंस से जुड़े कार्यों को शिफ्ट कर लिया है।
इस सारथी भवन को सीएम ने 18 दिसंबर को लोकार्पित किया था। यहां से लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस बनाने के साथ-साथ वे नागरिक भी डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने में मदद पा सकेंगे, जिनके लाइसेंस किसी वजह से खो गए हैं। वहीं, आरटीओ के अन्य कार्यों को मुख्य भवन में किया जाएगा।