फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हड़ताल पर चालक व परिचालक, मुंबई और दिल्ली से लौटे यात्रियों को ले जाने का काम बंद

Thu, 22 Apr 2021 09:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चालक और परिचालक का आरोप है कि कोरोना जैसी महामारी में उनकी मृत्यु होने पर उनके परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। दो दिन के भीतर तीन अफसरों की मौत हो चुकी है। आपातकाल में काम करने के बाद भी उनके वेतन से कटौती हो रही है।
विज्ञापन
बस चलने के इंतजार में यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के तीन बस अड्डे आलमबाग, चारबाग और कैसरबाग से ट्रेन के जरिए मुंबई और दिल्ली से आने वाले यात्रियों को बस से ढोने का काम बंद हो गया है। गुरुवार सुबह 6:00 बजे से संविदा के चालक और परिचालक हड़ताल पर चले गए हैं।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि कोरोना जैसी महामारी में उनकी मृत्यु होने पर उनके परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। दो दिन के भीतर तीन अफसरों की मौत हो चुकी है। आपातकाल में काम करने के बाद भी उनके वेतन से कटौती हो रही है।

यूनियन के उपाध्यक्ष मोहम्मद जमाल ने बताया कि कैसरबाग में 3 दिन पहले उनके दो साथियों की बुखार से मौत हो गई। प्रबंधन ने कोई आर्थिक मदद नहीं की। उनका कहना कि  परिवार को दुर्घटना बीमा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। तो संविदा चालक और परिचालक अपनी जान जोखिम में डालकर के यात्रियों को उनके घर तक क्यों पहुंचाने जाएगा। जीवन सबके लिए बहुमूल्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें