फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कैब में मृत मिला चालक

Fri, 25 Apr 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अरुण। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड़ी कार में अमेठी के मुंशीगंज में भगीरथपुर गांव निवासी अरुण कुमार दुबे (40) संदिग्ध हालात में मृत पड़े मिले। वह तीन दिन से लापता थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतक के बहनोई संतोष ने बताया कि अरुण 21 अप्रैल को सुबह छह बजे अमेठी से निकले थे। काफी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गोमतीनगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान विभूतिखंड पुलिस ने कार में शव मिलने की सूचना दी।
संतोष ने पुलिस के साथ विभूतिखंड के विक्रांतखंड पहुंचकर शव की शिनाख्त साले अरुण के रूप में की। संतोष ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक अरुण की लोकेशन इंदिरानगर में मिली थी। इसके बाद से कुछ पता नहीं चला था। अरुण के परिवार में पत्नी पूजा, दो बेटियां और छह साल का बेटा व पिता रमाशंकर हैं। वह घर के इकलौते कमाने वाले थे।
विज्ञापन


तीन दिन से सड़क किनारे खड़ी थी कार

संतोष के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया था कि तीन दिन से अरुण की कार सड़क किनारे खड़ी थी। कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी थी। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक दोपहर दो बजे सीसीटीवी कैमरों के जरिये घटना की जानकारी हुई थी। जांच में कार के तीन दिन से खड़े होने की बात सामने नहीं आई है। कैमरों में अरुण शराब खरीदने जाते दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें