रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के निकट ट्रक का टायर बदल रहे ड्राइवर व मजदूर को तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने रौंद डाला।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक ड्राइवर महबूब पुत्र साबिर अली (39 वर्ष) निवासी नई बस्ती देवानंदपुर रायबरेली व मजदूर दिलीप कुमार वर्मा पुत्र छोटेलाल (28 वर्ष) निवासी धमसी राय का पुरवा रायबरेली की मौके पर मौत हो गई।