फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर ने पांच मातृशक्तियों को दी एक-एक लाख की आर्थिक मदद

विज्ञापन
डॉ. राजेश्वर ने पांच मातृशक्तियों को दी एक-एक लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि किसी परिवार के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और नए भविष्य का संचार करना है। इसी भावना के साथ बृहस्पतिवार को विधायक कार्यालय पराग चौराहा, आशियाना में आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर उन्होंने पांच महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए एक-एक लाख रुपये की एफडी भी दी।
विज्ञापन


इनमें बेहटा निवासी शांति गौतम, सहिजनपुर निवासी मंजुला रावत, रहीमनगर पडियाना निवासी जया पांडेय, बादेखेड़ा निवासी पंचवटी श्रीवास्तव और शिवरी निवासी लक्ष्मी सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में पांच नए तारा शक्ति सिलाई केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर 2022 को चार तारा शक्ति सिलाई केंद्रों की स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ यह अभियान आज एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। विधायक ने कहा कि मातृशक्ति को कौशल, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें