देवरिया के मां विन्ध्यवासिनी संरक्षण गृह में भारी गड़बड़ी के आरोप में सस्पेंड किए गए डीपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, मामले में चार की गिरफ्तारी हुई है।
देवरिया के नवनियुक्त डीएम कौशल किशोर ने बताया कि डीपीओ ने बड़ी गड़बड़ियां की थी। संरक्षण गृह का लाइसेंस पिछले साल ही रद्द कर दिया गया था लेकिन फिर भी यहां बच्चियों को भेजा जा रहा था।
डीएम के अनुसार, रिपोर्ट आने पर कई और की गिरफ्तारी संभव है।