फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की एफआईआर, पति गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कुल्ली खेड़ा में प्रियंका यादव (30) की मौत के मामले में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप उनके पति, सास और ससुर पर है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात प्रियंका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

जौनपुर के महुआरी निवासी सूरज लाल यादव ने बेटी प्रियंका की शादी पांच साल पहले जौनपुर के पाली निवासी अजय यादव से की थी। अजय लोहिया अस्पताल में संविदा पर इलेक्ट्रिशियन है। वह प्रियंका और ढाई वर्षीय बेटी सुहानी के साथ कुल्ली खेड़ा में किराये के मकान में रहता था। सूरज लाल यादव ने बेटी के पति अजय, ससुर अमरजीत और सास शीला देवी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें