लखनऊ। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले शुक्रवार को ईको गार्डन में जुटे विभिन्न जिलों के युवाओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा। इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यहां जितने लोग भी युवा हैं, वो अब पीछे नहीं हटेंगे। 20 जून को दिल्ली में आयोजित अगले प्रदर्शन में पहुंचने की अपील के साथ अभिजीत दिल्ली रवाना हो गए।
शुक्रवार की सुबह ईको गार्डन स्थित धरनास्थल पर पहुंचे युवाओं की भीड़ पहले तो दिशाहीन नजर आई। नीट पेपर लीक, लेखपाल, एसएससी जीडी और यूपीएसआई की परीक्षा में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इन्होंने बिखराव के साथ प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर में इस प्रदर्शन को उस वक्त दिशा मिली जब कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके पहुंचे। भीड़ और मोबाइल कैमरों से जूझते हुए अभिजीत किसी तरह धरनास्थल के मंच पहुंचे। उस वक्त पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मंच से नीचे धकेलना शुरू किया तो अभिजीत अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। हाथ में संविधान की किताब लिए अभिजीत ने छात्रों, अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। कहा कि हम देश के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें अब उत्तर प्रदेश के पेपर लीक, भ्रष्टाचार और धांधली की लड़ाई भी शामिल रहेगी। उन्होंने युवाओं से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व तय होने तक लड़ाई जारी रखने का एलान किया। दिल्ली में 20 जून को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की।
खाली पदों को भरे जाने तक जारी रहेगी लड़ाई : नेहा
प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि सरकार के दमन के बावजूद यहां मौजूद हजारों युवाओं ने योगी सरकार की तानाशाही का जवाब दिया है। परीक्षाओं में धांधली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के सवाल पर शुरू हुई यह लड़ाई अब प्रदेश और देश में खाली पड़े लाखों पदों के भरने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार के घर पहुंची पुलिस ने एफआईआर की धमकी दी। रायबरेली व अन्य जगहों पर हमारे साथियों को हाउस अरेस्ट किया गया। इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में नौजवान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और धांधली के खिलाफ आज लखनऊ में एकजुट हुए हैं।
सरकार को देना होगा जवाब : मनीष कुमार
आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं ने साबित किया कि अब शिक्षा और रोजगार की लड़ाई निर्णायक मुकाम तक पहुंचेगी। सरकार को इसका जवाब देना होगा। अध्यापक सुनील यादव ने कहा कि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इससे पीछे नहीं हट सकती। प्रतियोगी छात्र अखिलेश ने कहा कि लाखों पद खाली हैं जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। जिन पदों पर भर्ती निकलती है उसमें पेपर लीक हो जाता है। ऐसी सरकार को शासन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। मंच का संचालन शशांक ने किया। इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य, भाकपा माले के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर, भानु, शशांक, सोनाली, स्वर्णकांत, निखिल, शैलेंद्र, मुकेश पांडेय भी मौजूद रहे।
यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स से बातचीत न करने की नसीहत
इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन का इंतजाम करने वाली एक टीम यहां पहुंचने वाले युवाओं को मीडिया से बात न करने की सलाह देते नजर आए। सलाह देने वाली टीम छोटे-छोटे समूह में अलग-अलग प्रवेश द्वार पर मौजूद थी। ये लोग अंदर आने वालों को यूट्यूबर और ब्लॉगर्स से बातचीत न करने की नसीहत देते रहे। इनका कहना था कि ये लोग हमारे एजेंडे को कमजोर कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन के समर्थकों के अलावा एक गुट ऐसा भी था जो भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। इनमें से कुछ ने कहा कि कॉकरोच पार्टी वालों की वजह से हमारी मांगे कमजोर होती जा रही हैं। प्रदर्शन में शामिल अनिल कुमार ने बताया कि कुछ अराजक तत्व भी यहां आ गए हैं, जो अलग-अलग बातें कह रहे हैं। लखनऊ के सचिन ने बताया कि हमने ही प्रदर्शन के लिए आवाज बुलंद की और अब हमारी ही आवाज दब गई है। बाहर से आए लोग मुखर हैं। जौनपुर के अनूप ने बताया कि यह अफवाह फैलाई गई कि प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली लेकिन यहां पर काफी भीड़ है। यह अफवाह नहीं होती तो भीड़ दोगुनी होती।
प्रदर्शन सबका, दर्शन कॉकरोच जनता पार्टी का
ईको गार्डन में शुक्रवार को प्रदेशभर से आए युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भले ही प्रदर्शन सबका था लेकिन दर्शन सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी का नजर आया। ईको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आने से पहले तक युवा अलग-अलग समूहों में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। प्रयागराज से आया युवाओं का समूह वहां हॉल में बंद कराई गई कोचिंग और उनके शिक्षकों को प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से नाराज था। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों से आए अभ्यर्थियों में अधिकतर लेखपाल भर्ती और यूपीएसआई परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में थे। एक समूह आरक्षण लागू ना होने से नाराज दिख था। कुछ और थे जो सीबीएसई और नीट के विषयों को उठा रहे थे। हालांकि, अभिजीत के आने के बाद सारे समूह एक जगह जमा हो गए। अभिजीत दीपके के चारों तरफ घेरा बनाकर बैठ गए। करीब 40 मिनट तक भाषणबाजी के बाद जैसे ही अभिजीत निकले, ईको गार्डन भी खाली हो गया।
समलैंगिक अधिकारों के समर्थक भी आए नजर
धरना स्थल पर समलैंगिक अधिकारों के समर्थक अपने मास्क लगाकर मौजूद थे तो राजधानी में हक अधिकार की बात करने वाले कई आंदोलनकारी भी नजर आए। एबीवीपी और एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा जैसे प्रमुख छात्र संगठनों की उपस्थिति नहीं दिखी।
प्लीज उन्हें परेशान मत करो...थोड़ा दूर रहो
अभिजीत दीपके को देखने और सुनने के लिए ईको गार्डन में चार हजार से ज्यादा युवाओं की भीड़ जुटी। लोगों अभिजीत को देखने, हाथ मिलाने, मोबाइल में उनकी तस्वीर कैद करने की ऐसी होड़ मची कि उनके साथ आए समर्थकों के लिए सुरक्षा घेरा बनाए रखना मुश्किल हो गया। मौके पर पहुंचे यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स ने उन्हें इस तरह घेरे रखा कि समर्थकों को यह अपील करनी पड़ी कि प्लीज उन्हें परेशान मत करो...थोड़ा दूर रहो।
पुलिस पूछती रही, युवा बताते रहे...अंदर जाते रहे
ईको गार्डन के मेन गेट से ही पुलिस का भारी जमाव दिखा। प्रदर्शनकारी युवा अपने बैनर-पोस्टर लेकर गेट पर पहुंचते तो पुलिस वाले उनसे पूछते कि यहां क्यों आए हैं? किस जिले से हैं? रोका कोई नहीं जा रहा था लेकिन सबसे ये सवाल पूछे जरूर जा रहे थे।
ईको गार्डन में शुक्रवार को प्रदर्शन करने पहुंचे युवा एवं काॅकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजी- फोटो : अमर उजाला