फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूरे परिवार पर दहेज हत्या का केस

Sun, 11 May 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूरे परिवार पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के सादामऊ में विवाहिता पूजा (25) की मौत के मामले में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। साथ ही विसरा और हार्ट को सुरक्षित रखा गया है। उधर, पूजा के मायके वालों ने पूरे परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। गुडंबा पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बाराबंकी के देवा के जबरी कला निवासी वेदराम के मुताबिक पांच मई 2023 को बेटी पूजा की शादी सादामऊ निवासी शैलेंद्र से की थी। आरोप है कि पति शैलेंद्र, जेठ राजेंद्र, देवर अशोक, सास सुदामा, गोविंद, अजय, संतोष व जेठानी दहेज के लिए परेशान करते थे। पूजा की बहन शीतल रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दीदी ने मां को फोन कर बताया था कि राजेंद्र ने मारपीट की है। आरोप है कि पूजा को उसका पति घर से बाहर निकाल रहा था। पूजा के मायके वाले उसे लेने के लिए जाने वाले थे। इसी बीच रहस्यमय हालात में पूजा की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पांच मई को ही पूजा की शादी की सालगिरह मनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें