प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग में कार्य करते हुए विशेषज्ञ (एमडी या एमएस) डिग्री लेने वाले डॉक्टरों को अब 10 से 15 साल तक सरकारी अस्पताल में कार्य करना होगा। इतना ही नहीं बॉन्ड की राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने की तैयारी है। अभी तक कोर्स के हिसाब से यह व्यवस्था दो से 10 साल तक थी।