फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वॉक इन इंटरव्यू के जरिये फिर भर्ती होंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग वॉक इन इंटरव्यू के जरिये फिर से डॉक्टरों की भर्ती करेगा। चयनित डॉक्टरों में कई पुराने डॉक्टरों ने नए वेतन पर जॉइन किया है। ऐसे में इनके पद खाली हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, कई डॉक्टरों ने नौकरी भी छोड़ दी है। इसलिए एनएचएम ने फिर से डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी की है। इन डॉक्टरों को पीएचसी व जन आरोग्य मंदिर में तैनात किया जाएगा। सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समेत 54 पीएचसी का संचालन हो रहा है। यहां एमबीबीएस डॉक्टरों की तैनाती होती है।
अप्रैल में सीएमओ ऑफिस में 65 पदों के लिए 200 डॉक्टर वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें 62 डॉक्टरों का चयन एक लाख रुपये महीना वेतन पर हुआ था। इसमें पुराने करीब 10 डॉक्टर नए वेतन के लिए शामिल हुए थे। उनका भी चयन इंटरव्यू में हो गया। ऐसे में नए पद पर जॉइन होने बाद पुराने पद खाली हो चुके हैं।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि इसी माह 15 डॉक्टरों के चयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, जिन्हें पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि वॉक इन इंटरव्यू के लिए विज्ञापन इसी माह जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें