महिला ट्रेनी चिकित्सक की हत्या को लेकर लख्रनऊ केजीएमयू व रायबरेली एम्स में चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। रायबरेली में इस दौरान ओपीडी और अन्य सेवाएं बंद रहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोलकाता में महिला ट्रेनी चिकित्सक की हत्या के विरोध में लखनऊ के केजीएमयू व रायबरेली में चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। रायबरेली एम्स के रेजिडेंट चिकित्सकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
इसके चलते एम्स की इमरजेंसी सेवा को छोड़कर ओपीडी और अन्य सेवाएं ठप रहीं। यूपी रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग के साथ अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाने की मांग की।