फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंगोमैन ने कोरोना फाइटर्स को समर्पित की आम की नई किस्म, रखा ये नाम

Mon, 04 May 2020 05:28 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कलीमुल्ला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मलिहाबाद में आम के मौसम में लगभग हर वर्ष आम की नई किस्म तैयार करने वाले मैंगोमैन पद्मश्री कलीम उल्ला खां ने कोरोना महामारी के बीच भी आम की एक नई किस्म इजाद की है।

विज्ञापन


उन्होंने आम के इस नई किस्म को कोरोना फाइटर्स को समर्पित करते हुए इसका नाम डॉक्टर्स रखा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने फर्ज के प्रति डटे डॉक्टर, पुलिसकर्मी और कर्मचारियों को आम की नई किस्म समर्पित की है।

उन्होंने बताया कि इस समय देश मे एक भयंकर महामारी का प्रकोप है। इसके बचाने के लिए हमारे डॉक्टर, पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मचारी रात-दिन लगे हुए हैं। इन सभी कर्मचारियों को आम की नई प्रजाति इजाद कर इनको समर्पित की है।
विज्ञापन


डॉक्टर्स आम की खासियत पूछने पर उन्होंने कहा, ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ यानी जिस नए पेड़ के फल को डॉक्टर्स का दर्जा दिया है, वह पूरी तरह स्वस्थ और सुंदर है। साथ ही उससे निकले फल भी काफी स्वस्थ व सुंदर है। इसलिए इस नई किस्म को कोरोना फाइटर्स के नाम समर्पित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें