फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मोबाइल देखता रहा मरीज और हो गया ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन, अवेक क्रैनियोटॉमी तकनीक का किया इस्तेमाल

Thu, 12 Sep 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लकवा मारने के जोखिम को कम करने के लिए कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने अवेक क्रैनियोटॉमी तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके तहत मरीज को बेहोश करने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपरस्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने नई तकनीक से ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन करने में सफलता हासिल की है। इस तकनीक में मरीज को बेहोश नहीं किया जाता है। इसके बजाय केवल ऑपरेशन वाले हिस्से को सुन्न किया जाता है। मरीज सोए न इसलिए उसको मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने दिया गया।

विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि नई तकनीक को अवेक क्रैनियोटॉमी कहा जाता है। लखनऊ निवासी हरीशंकर प्रजापति (56) को सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में दिखाया गया था। जांच में ब्रेन ट्यूमर का पता चला। इस ऑपरेशन में मरीज को लकवा मारने का खतरा भी था। इसको देखते हुए परिजन उसे लेकर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान पहुंचे।

ये भी पढ़ें - कल्पतरु घोटाला : भाजपा विधायक पूरन प्रकाश से ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ, निवेशकों के 2.50 करोड़ रुपये लिए थे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नमकीन पर जीएसटी घटा, यूपी के उद्योग में बढ़ेंगे 3000 करोड़ रुपये, आपको इस तरह से होगा फायदा
विज्ञापन


कैंसर संस्थान में न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र कुमार ने नई तकनीक अवेक क्रैनियोटॉमी के जरिये ऑपरेशन करने का फैसला किया। इस तकनीक का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब ट्यूमर ब्रेन के ऐसे हिस्से में हो, जो व्यक्ति की स्पीच और हाथ-पैर के मूवमेंट को नियंत्रित करता हो। इसमें मरीज को बेहोश करने के बजाय सिर्फ ऑपरेशन वाले हिस्से को सुन्न किया गया।

ऑपरेशन के दौरान मरीज अपने हाथ व पैर का इस्तेमाल करता रहा। ध्यान न भटके और उलझन न हो, इसलिए मरीज को मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने दिया गया। ऑपरेशन के दौरान नर्व मॉनिटरिंग मशीन से पूरे दिमाग की मैपिंग की जाती रही। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने न्यूरोसर्जरी टीम को बधाई दी है।

ऑपरेशन टीम में ये रहे शामिल
डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. विपिन साहू, रेजिडेंट डॉ. अंजनी सिंह, डॉ. असिम रशीद, डॉ. रुचि सक्सेना, सीनियर रेजिडेंट डॉ. श्रुति।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें