फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली जिम्मेदारी, अब अनाथ बच्चे भी जाएंगे स्कूल

Tue, 12 Apr 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीएम ने ल‌िया अनाथ बच्चों का ज‌िम्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय को बच्चे गोद देने के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया गया। साथ ही यहां के बच्चों को अब दूसरे बच्चों के साथ पढ़ने लिखने के लिए स्कूल जाने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


अनाथालय का निरीक्षण करने देर शाम पहुंचे डीएम राजशेखर ने बताया कि बच्चे गोद देने में आ रही किसी भी रुकावट को लखनऊ के जिला प्रोबेशन अधिकारी स्तर से ‘व्यक्तिगत’ तौर सुनवायी कर निस्तारित कराया जाएगा। 

पूर्व में हुए दो मामलों के आधार पर निरीक्षण के बाद सीडब्ल्यूूसी ने देखरेख के लिए लावारिस बच्चों को सौंपने पर रोक लगाई थी। अनाथालय में इस समय 14 बच्चे हैं। पिछले वर्ष यहां से दो बच्चों को गोद दिया गया था, जबकि दो बच्चों को उनके घर भेजा गया था। 
विज्ञापन


दूसरी ओर अडॉप्शन के मुद्दे पर डीएम राजशेखर ने बताया कि सीडब्ल्यूसी ने तकनीकी वजहों से अडॉप्शन प्रक्रिया रोकी थी। इसे हटा दिया गया है। वहीं, गोद देने की प्रक्रिया में कोई भी दिक्कत आती है तो एडीएम टीजी व जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर इसे सुलझाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

मिलेगा सुविधाओं का फायदा

डीएम राजशेखर - फोटो : Amar Ujala
- अनाथालय के बच्चों को न्यू बाल विद्या मंदिर अलीगंज पढ़ाएगा। स्कूल की फीस माफ कर दी गई है और इसके लिए जिला प्रशासन ने स्कूल को प्रशस्ति पत्र दिया है।

- बच्चों की इच्छा पर उन्हें एक कंप्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस दिया जाएगा।

- जल निगम से कहा गया है कि अगले सात दिनों में वह दो कनेक्शन देगा।

- अपर नगर आयुक्त यहां दो हाई मास्ट लाइट लगवाएंगे ताकि अनाथालय के क्षेत्र में उजाला हो सके।

- डीएम राजशेखर ने सभी 14 बच्चों के शैक्षिक , भोजन, ड्रेस व ट्यूशन खर्च को साल भर के लिए उठाने का वादा किया है।

- संस्थान के प्रबंधकीयस्टाफ का वेतन 20 प्रतिशत और बाकियों का 25 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

बाल कल्याण समिति सदस्य अंशुमालि शर्मा ने बताया कि समिति स्टाफ अडॉप्शन की जानकारी नहीं दे रहे थे। इसलिए हाईकोर्ट ने अनाथालय पर रोक लगाई थी, हालांकि उस फैसले पर बाद में स्टे कर दिया गया था। दूसरी ओर अनाथालय में नर्स ओर केअर टेकर जैसे पद भी खाली थे, जिसकी वजह से उसे बच्चे देने से पहले ही समिति मना कर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें