फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के बीच बिखरेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का उल्लास, डीएम ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 29 Jul 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान हर जगह कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी जारी की।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले शामिल नहीं हो सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सभी चौराहों पर देश भक्ति गीत बजेंगे और प्रत्येक दुकान पर तिरंगा झंडा लगा रहेगा।

शहर में नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट हजरतगंज, अमीनाबाद आदि प्रमुख बाजारों के व्यापार मंडल पदाधिकारियों से बात कर दुकानों में झंडा लगाने की व्यवस्था कराएंगे। नगर निगम के पार्कों आदि में नगर आयुक्त तथा एलडीए के पार्कों में एलडीए सचिव यह व्यवस्था कराएंगे। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित छोटे बाजारों में दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाने की व्यवस्था करेंगे। 
विज्ञापन

सुबह 8 बजे होगा झंडारोहण 

झंडारोहण सुबह 8 बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों, ग्राम सभाओं, ब्लॉकों, तहसीलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होगा। इन सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य होगा। साथ ही उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा को निर्देश दिया गया है कि वह सभी इलेक्ट्रॉनिक व हैंड सायरन दुरुस्त रखें। कोविड के चलते इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर खेलकूद व दौड़ का आयोजन नहीं होगा। 

मास्क लगा कर निकलेंगी प्रभातफेरी 
नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी डिवीजनल वार्डन 15 अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे से अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के कार्मिकों संग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रभातफेरी निकालेंगे। 

सर्वधर्म प्रार्थना सभा
कोराना के चलते सिनेमा हॉल बंद होने के कारण 15 अगस्त को देश भक्ति फिल्मों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। लेकिन गांधी भवन में ‘सर्व धर्म प्रार्थना-सभा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाम पांच बजे से होगा। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क में थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, मास्क इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी।  
विज्ञापन

जगमग होंगे भवन

14 एवं 15 अगस्त को सभी सरकारी व गैरसरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतों, प्रतिष्ठानों, ग्राम, नगर, ब्लॉक के भवनों पर विद्युत झालरों से भव्य सजावट की जाएगी। लखनऊ व्यापार मंडल, लखनऊ मर्चेंट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, सिनेमा एसोसिएशन, पेट्रोल-डीलर एसोसिएशन सहित अन्य संगठन इसमें पूरा सहयोग करेंगे। 

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मार्चपास्ट
डीएम ने बताया कि 15 अगस्त को अपराह्न तीन बजे से मार्च पास्ट परेड का आयोजन क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, गोलागंज से होगा। इसकी अगुवाई नगर मजिस्ट्रेट व सहायक सेनानायक पीएसी 32वीं बटालियन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, कैसरबाग करेंगे। पूर्वाभ्यास 13 अगस्त को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपराह्नत तीन बजे होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें