प्रबंध निदेशक ने कहा कि लगातार सात दिन ड्यूटी करने वाले ड्राइवर एवं कंडक्टर को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। इन्हें रोज तय किलोमीटर तक 300 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। इसमें ग्रामीण 300 किमी, उपनगरीय 250 किमी एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 250 किमी. का संचालन शामिल हैं। वहीं, जो ड्राइवर एवं कंडक्टर तय मानक से अधिक बस चलाएंगे तो उन्हें 350 रुपये रोज और अधिकतम 2800 रुपये मिलेंगे।
पर्यवेक्षकों के लिए राशि स्वीकृत
प्रबंध निदेशक ने बस अड्डे पर तैनात कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के खर्च के लिए अतिरिक्त रूप से धनराशि स्वीकृत की है। इसमें गाजियाबाद क्षेत्र को 25,000 , मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, एवं लखनऊ क्षेत्र को 10-10 हजार एवं अन्य को 5-5 हजार रुपये किए गए हैं।