मड़ियांव थाने में एक महिला ने अपने पति व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने वाले पति ने दोस्तों का दिल न बहलाने पर तलाक की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, कृष्णलोकनगर फैजुल्लागंज निवासी अतिया फातिमा ने बाराबंकी के देवां कस्बे के निवासी अपने पति शानू, ससुर शकील बिल्डर, जेठ साहिल व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
बीएससी की छात्रा अतिया का कहना है कि 22 अक्तूबर 2014 को उसका निकाह शानू से हुआ था। ससुराल वालों ने उसे इंटर पास बताया था। बाद में पता चला कि वह पढ़ालिखा नहीं है।