फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए जिला प्रशासन की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को होने वाले एकदिवसीय मुकाबले को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए जिला प्रशासन ने स्टेडियम प्रबंधन और पुलिस विभाग में समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी पूर्वी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्टेडियम परिसर में दर्शकों के प्रवेश, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और बैठने की सुविधा के साथ अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।
स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस अलग से रूट प्लान तैयार कर रही है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें