फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न्याय व्यवस्था की कार्यप्रणाली समझी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समर इंटर्नशिप कार्यक्रम-2026 आयोजित किया। इसमें विभिन्न विधि संस्थानों के 128 छात्र-छात्राओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी मिली। पूर्व वाद मध्यस्थता और विधिक जागरूकता कार्यक्रमों से भी उन्हें अवगत कराया गया। उप सचिव शालीन मिश्रा ने न्याय तक समान पहुंच पर जोर दिया। उन्होंने कमजोर वर्गों के अधिकारों के संरक्षण में संस्थाओं की भूमिका बताई। मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता अरुण मिश्रा ने एलएडीसीएस की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर अभियुक्तों को निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। प्रभारी सचिव अभिषेक गुप्ता ने ऐसे कार्यक्रमों को व्यावहारिक ज्ञान देने वाला बताया। प्रशिक्षुओं ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें