फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने फिर लोक भवन के सामने आत्मदाह का किया प्रयास

Wed, 08 Apr 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संध्या सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। कब्जेदारी के विवाद में कार्रवाई न होने से परेशान मानकनगर न्यू श्रीनगर निवासी बुजुर्ग संध्या सिंह ने मंगलवार दोपहर लोक भवन के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पहले से तैनात आत्मदाह निरोधक दस्ते में उन्हें तुरंत पकड़ लिया। 27 फरवरी को भी उन्होंने आत्मदाह करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस उन्हें थाने ले गई। पूछताछ में संध्या सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी इकबाल सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में की गई पैमाइश से वह संतुष्ट नहीं थीं, जिसके चलते आत्मदाह करने पहुंचीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि संध्या सिंह की काउंसिलिंग की गई। साथ ही राजस्व विभाग से बातचीत कर उनके जमीन के विवाद को जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया है।


27 फरवरी को भी किया था आत्मदाह का प्रयास
इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि संध्या सिंह ने 27 फरवरी को भी लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। उस समय उनका आरोप था कि इकबाल सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर इकबाल सिंह उन्हें और उनके परिवार को धमकी देता है। उस वक्त भी पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें