फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्री राम अस्पताल में डॉक्टर और एक्स रे टेक्निशियन के बीच विवाद

Fri, 31 Jul 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्री राम अस्पताल अयोध्याधाम में शुक्रवार को डॉक्टर और एक्स-रे टेक्निशियन के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। अस्पताल के एक्स-रे टेक्निशियन अनिमेष पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट और हाथापाई करने का आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना के दौरान अस्पताल का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, आरोपी टेक्निशियन के खिलाफ पूर्व में भी अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षेां की ओर से राम जन्मभूमि थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें