फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांवों में कहर बरपा रहे रोग, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान

Sun, 01 Sep 2024 08:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में जल जनित बीमारियां अपना बरपा रही हैं। उल्टी-दस्त की चपेट में आने से दो वृद्ध व दो बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता बीमारी बढ़ा रही है। गांवों में बदहाल सफाई व्यवस्था व जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन


हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र का ग्राम मोहम्मदपुर कला व उसका मजरा पाराबन गांव राप्ती नदी की कछार में स्थित है। जहां प्रति वर्ष राप्ती नदी की उग्र लहरें कहर बरपाती हैं। यहां न तो जल निकासी की व्यवस्था है और न ही सफाई की। ऐसे में विगत दिनों हुई बरसात का पानी अब भी गांव की गलियों में भरा हुआ है। इससे होकर ग्रामीण आने जाने को विवश हैं।
ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और न ही सफाई कर्मी ही। ऐसे में बरसात बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप व उमस के कारण ग्रामीणों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है। ऐसी स्थिति कछार के अन्य गांवों की भी है। इस पर ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम व डीपीआरओ से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें