फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालक व परिचालक ही निगम को लगा रहे घाटा

Sun, 01 Sep 2024 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के मार्गों से निगम की एक एक कर बसें कम होती जा रही है। जबकि प्राइवेट बसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जानकार इसका कारण निगम के चालक व परिचालक को बता रहे हैं। जिनके कारण निगम की बसें कम व प्राइवेट बसों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


जिला गठन के बाद तत्कालीन परिवहन मंत्री राम अचल राजभर की ओर से जिले को 26 बसों का बेड़ा दिया गया था।मौजूदा समय मात्र 11 बसों का ही फेरा हो रहा है। इनमें से गोरखपुर, प्रयागराज सहित कई अन्य प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन बंद किया जा चुका है। इसका कारण परिवहन निगम की ओर से सवारी कम मिलने व घाटा लगना बताया जा रहा है। वहीं इसके विपरीत देखा जाए तो भिनगा के सेमरी चौराहा से भिनगा व इकौना होते हुए 15 से अधिक प्राइवेट बसें दिल्ली व पंजाब के लिए आती जाती हैं।
इनमें अधिकांश डबल डेकर बसें हैं। वहीं भिनगा से लखनऊ जाने वाली निजी बस भी प्रतिदिन ओवरलोड आती जाती है। सिरसिया निवासी उदय राज बताते हैं कि लखनऊ से तुलसीपुर होते हुए सिरसिया में रात को आने वाली बस में ज्यादातर सवारियों को टिकट नहीं दिया जाता है। यही स्थिति भिनगा सिरसिया, भिनगा बहराइच मार्ग की भी है। इस बारे में एआरएम बहराइच ज्ञानचंद का कहना है कि अब औचक रूप से बसों की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप की पुष्टि हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें