वॉल्वो, स्कैनिया, जनरथ, शताब्दी एसी बसों का टिकट 15 पहले बुक कराने पर परिवहन निगम किराए में 15 फीसदी तक की छूट देगा। चारबाग अड्डे के प्रबंधक बीएन तिवारी ने सोमवार को बताया कि इससे यात्रियों को दोहरा फायदा होगा। एक तो उसकी सीट रिजर्व हो जाएगी और किराए में छूट मिलेगी वह अलग।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपनी एसी बसों के यात्रियों के लिए किराए में छूट की आकर्षक योजना शुरू करने का ऐलान किया है। तिवारी का कहना है कि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को किराए में इससे 287 रुपये की छूट मिलेगी।
दिल्ली जाने पर 287 रुपये का होगा फायदा
लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार का टिकट 1572 रुपये में मिला। लेकिन 10 अक्तूबर को लखनऊ से आनंद विहार जाने के सीट बुक करने पर यात्री को 1285 रुपये का किराया चुकाना पड़ा।
इसी प्रकार इलाहाबाद का 19 सितंबर का किराया 552 रुपये था जबकि, 11 अक्तूबर की सीट बुक करने पर 450 रुपये ही देना होगा। यात्री दिवाली के लिए अभी से टिकट बुक कर योजना का लाभ ले सकते हैं।