फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मार्च से चंडीगढ़ समेत इस शहर के लिए सीधी उड़ानें, यहां देखें- टाइमिंग

Wed, 29 Jan 2020 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंडिगो विमान
विज्ञापन

लखनऊ से चंडीगढ़ व गुवाहाटी के लिए मार्च से सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इंडिगो की ओर से इन शहरों के लिए पांच मार्च से नई फ्लाइटें शुरू की जा रही हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमानों का कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दो नई उड़ानें और शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि, चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान पहले थी, पर अपरिहार्य कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। इंडिगो की लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट 6ई-6141 सुबह 9.20 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.50 बजे पहुंचेगी अमौसी

प्रतीकात्मक तस्वीर
जबकि वापसी में चंडीगढ़ से फ्लाइट 6ई-6139 दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.50 बजे अमौसी पहुंच जाएगी। ऐसे ही लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई-6139 शाम 4.20 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 6.20 बजे गुवाहाटी पहुंच जाएगी और वापसी में गुवाहाटी से शाम 6.50 बजे टेकऑफ कर रात 8.50 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें