फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में हिंदू-मुस्लिम दोनों का हक छीन रहे घुसपैठिये: यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Tue, 31 Jul 2018 07:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने असम में घुसपैठ के मामले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि असम के घुसपैठिए हिंदू-मुस्लिम दोनों का हक छीन रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी का दीपक बुझने वाला है, वह दिमागी संतुलन खोकर अनर्गल बयान दे रहीं हैं। अब पं. बंगाल के दलदल में भी कमल खिलेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री यहां चौ. चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों के बातचीत कर रहे थे। इससे पहले श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बूते गरीब, किसानों, नौजवानों व व्यापारियों तक पहुंची है। सबके लिए काम किया है। चाहे जितने दल गठबंधन बना लें, जीत भाजपा की ही होगी।

फैजाबाद जेल में गैंगेस्टर द्वारा जन्मदिन मनाए जाने पर कहा कि जो अपराधी जेल में अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी। मामले की जांच हो रही है, दोषी जेल जाएंगे।  
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा कि उपज लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात हो या नीम कोटेड यूरिया व कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने की अब किसानों को भटकना नहीं पड़ता। देश के 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान योजना वरदान साबित हो रही है। अब सभी गांव बल्ब की रोशनी से जगमगाएंगे।

विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोलने की घोषणा

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. मुन्ना सिंह की याद में सोहावल में एक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कराने की घोषणा की। कहा कि जमीन से जुड़े किसानों के नेता स्व. मुन्ना सिंह चौहान के सपनों को आज भाजपा पूरा कर रही है। वह हमेशा किसानों और गरीबों के लिए लड़ते रहे। वे महोली में स्व. मुन्ना की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि और प्रतिमा अनावरण सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। सभा में बुलाए गए मंत्रियों में शामिल स्वतंत्रदेव सिंह, स्वाति सिंह व सतीश महाना समारोह में नहीं पहुंचे। वहीं, मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा समय से 15 मिनट पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें