फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं कांग्रेस अध्यक्ष होता तो दिग्विजय और थरूर को पीट देता'

Fri, 18 Sep 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि अगर वे कांग्रेस अध्यक्ष होते तो याकूब मेमन की फांसी के विरोध में ट्वीट करने वाले दिग्विजय सिंह और शशि थरूर को पार्टी से निकाल कर उनकी पिटाई कर देता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से नहीं लड़ पा रहा क्योंकि केंद्र सरकार को कांग्रेस से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है।

सीमा पर हमारे जवान जब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे थे, तब कांग्रेस के सांसद सदन ठप करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।

पाकिस्तानी आतंकी नावेद को पकड़ने वाले कश्मीर के विक्रमजीत और उनके साले राकेश कुमार शर्मा के सम्मान में गुरुवार को यहां आयोजित समारोह के बाद बिट्टा मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब याकूब मेमन को फांसी हुई तब टीवी चैनलों पर बहस के दौरान उन्होंने शशि थरूर और दिग्विजय सिंह की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन

दिग्विजय ने कांग्रेस को हिंदुओं से दूर किया

दिग्विजय सिंह और आनंद शर्मा ने मिलकर कांग्रेस को बर्बाद किया है। दिग्विजय ने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके कांग्रेस को हिंदुओं से दूर करने की कोशिश की।

कुछ ऐसा ही आनंद शर्मा भी करते रहे। उसका नतीजा देश के सामने है, मगर गांधी परिवार अब भी ऐसे नेताओं से निजात नहीं पा रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस का और भी बुरा हाल होगा।

पाक में जाकर करें हाफिज, दाऊद व शकील का खात्मा
बिट्टा ने कहा, केंद्र सरकार पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है। जहां तक सीक्रेट ऑपरेशन चलाकर हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील जैसे आतंकवादियों को खत्म करने का सवाल है तो सरकार निश्चित तौर पर अपना काम रही है।

मैं तो कहूंगा कि देशभक्त लोग अपने दस्ते बनाएं। पाकिस्तान में जाकर हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील जैसे आतंकवादियों को मारें। अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल की तरह दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में वंदे मातरम् बोलने से काम नहीं चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें