फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तय की योग्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड के इंटर कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए शैक्षिक योग्यता तय कर दी है। व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत पंडित सुंदर लाल शर्मा व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल से तैयार चार ट्रेड्स आटोमोबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल व आईटी, आईटीईएस पढ़ाने के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इंटर कॉलेजों में अब इसी शैक्षिक योग्यता के आधार पर व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी में अभी तक इन चारों ट्रेडों में शिक्षक रखने के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय इंटर कॉलेजों में केंद्र सरकार के सहयोग से व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में नए ट्रेड के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही संविदा के आधार पर शिक्षकों की भर्तियां शुरू होनी है। शासन ने इससे पहले शैक्षिक योग्यता निर्धारित करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश भेज दिया है। उनसे कहा गया है कि इसके आधार पर ही ट्रेडवार व्यावसायिक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

अलग-अलग विषयों के लिए ये हैं योग्यता

आईटी, आईटीईएस : कक्षा 9 से इंटर तक व्यावसायिक शिक्षकों को रखा जाएगा। इसके लिए बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी आईटी या कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग या आईटी, आईटीईएस स्तर में तीन वर्षीय डिप्लोमा वाले पात्र होंगे। इसके लिए 18 से 37 वर्ष की आयु सीमा वाले पात्र होंगे तथा सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ऑटोमोबाइल : ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा व दो वर्षों का अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय स्नातक उपाधि एवं एक वर्ष का अनुभव। ऑटोमोबाइल तकनीकी में डिप्लोमा न मिलने पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर विचार किया जाएगा। इसके लिए भी 18 से 37 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

सिक्योरिटी : किसी भी वर्ग में स्नातक। इसके साथ सुरक्षा में एक वर्ष के अनुभव के साथ सुरक्षा में डिप्लोमा या डायरेक्टर जनरल री-सेटेलमेंट द्वारा संचालित सहायक सुरक्षा अधिकारी के लिए प्रमाणित कोर्स या सिक्योरिटी नॉलेज एंड स्किल डवपलमेंट काउंसिल से संचालित प्रशिक्षण कोर्स और सुरक्षा में दो वर्ष का कार्य अनुभव। पूर्व कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए आयु सीमा भी अन्य ट्रेडों के बराबर होगी।

रिटेल : कम से कम 50 प्रतिशत अंक और एक वर्ष के अनुभव के साथ मार्केटिंग में रिटेल मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा में स्नातक या डिप्लोमा, रिटेल मैनेजमेंट में एमबीए और पीजी डिप्लोमा वाले पात्र होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें