रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों को अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। खासकर मधुमेह रोगियों को। क्योंकि जरा सी लापरवाही मधुमेह से पीड़ित लोगों को दूसरी बीमारियों भी घेर सकती है।
मुधमेह रोग विशेषज्ञ डॉ.एके तिवारी बताते हैं कि मधुमेह के रोगियों के लिए सहरी करना बहुत जरूरी है। सहरी में मल्टीग्रेन, ओट्स, दलिया, फल और ग्रीन सलाद का इस्तेमाल अधिक करें।
वो बताते हैं कि रोजे के दौरान खानपान में लापरवाही से मधुमेह रोगियों को कमजोरी के साथ दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
केजीएमयू के डॉ. कौसर उस्मान बताते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखने के लिए शरीर को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। रोजेदारों को स्वास्थ्य का खयाल रखने के लिए नियमित डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।