फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने दिए निर्देश : महिला संबंधी अपराध रोकने के लिए होगी महिला बीट अधिकारियों की नियुक्ति

Wed, 25 Aug 2021 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर महिला बीट बनाई जाएगी। इन महिला पुलिस कर्मियों को महिला बीट पुलिस अधिकारी का नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए डीजीपी मुकुल गोयल ने एक नई पहल की है। मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत प्रदेश के हर थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता के अनुरूप तीन से चार महिला बीट बनाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर महिला बीट बनाई जाएगी। इन महिला पुलिस कर्मियों को महिला बीट पुलिस अधिकारी का नाम दिया जाएगा। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट में महिलाओं से संवाद करेंगी और किसी भी हिंसा के मामले में या अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देंगी। 

इस मामले में छोटी-छोटी शिकायतों का भी पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए समय से कार्रवाई करने के निर्देश जिला और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को दिए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि महिला बीट पुलिस अधिकारी सप्ताह में दो से तीन दिन गांव-गांव जाकर ग्राम पंचायत भवन या ग्राम सचिवालय के मिशन शक्ति कक्ष में दिन में 11 बजे से 3 बजे तक महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे कामों के प्रति जागरूक करेंगी। महिला बीट के बीट बुक का निरीक्षण हर महीने क्षेत्राधिकारी करेंगे। महिला बीट पुलिस अधिकारियों का पर्यवेक्षण अपने-अपने सर्किल में क्षेत्राधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि महिला बीट में शामिल महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचलों में मिशन शक्ति अभियान के तहत आम जन की सुविधा के लिए कम्यूनिटी पुलिसिंग को और मजबूती देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें