फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP पर मौन हुए मोदी, सीएम की आफत बढ़ी!

Sat, 31 Jan 2015 01:31 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी एके गुप्ता की शनिवार को विदाई तय हो गई है। उनका कार्यकाल तीन माह बढ़ाने के राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं किया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम तक केंद्र से कोई जवाब नहीं आने के बाद यूपी सरकार ने नए डीजीपी के नाम पर मंथन शुरू कर दिया।

एके गुप्ता को एक जनवरी को डीजीपी बनाए जाने के समय यह सभी की जानकारी में था कि उनका कार्यकाल महज एक माह बचा है और वे 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे।

इस सबके बावजूद राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में अंतिम सप्ताह में केंद्र से पत्राचार करने का फैसला किया। जबकि आईपीएस के सेवा विस्तार के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्रावली तैयार होकर प्रधानमंत्री कार्यालय जाती है जहां से राष्ट्रपति की संस्तुति लेने के बाद ही कार्मिक मंत्रालय से सेवा विस्तार देने संबंधी अध्यादेश जारी करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

लग जाते हैं कम से कम 15 दिन

ऐसे में अगर बहुत जल्दी भी की जाए तो भी कम से कम 15 दिन लग जाते हैं। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि शुक्रवार को केंद्र से कोई लेटर नहीं आया। शनिवार को केंद्र में अवकाश होता है, ऐसे में सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

विदाई परेड होगी या नहीं अफसर टटोलते रहे
डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों ने भी इस मसले पर प्रमुख सचिव गृह से भेंट की।

जानकारों के अनुसार अधिकारी इस बात का संकेत लेने आए थे कि वे डीजीपी के रिटायर होने की स्थिति में पुलिस लाइंस में शनिवार को होने वाले विदाई समारोह की तैयारी जारी रखें अथवा नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें