फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Encounter: वाराणसी में एनकाउंटर करने वाली टीम को मिलेगा डीजीपी का कमेंडेशन डिस्क

Tue, 29 Nov 2022 12:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वाराणसी में दरोगा से लूट व उसे गोली मारने के आरोपियों का एनकाउंटर करने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। एक को प्लेटिनम, तीन को गोल्ड और 20 को सिल्वर मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दरोगा को गोली मार कर पिस्टल लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर करने वाली टीम को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह दिया जाएगा। डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है। वाराणसी के निवर्तमान पुलिस आयुकत ए सतीश गणेश को भी प्रशस्ति  पत्र दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक अजय यादव को गोली मारकर उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली थी। इस मामले का खुलासा करते हुए वाराणसी की क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस ने मिलकर पिस्टल लूटने वाले दो बदमाश रजनीश और मनीष को एनकाउंटर में मौत के घाट उतार दिया था।

ये भी पढ़ें - शादियों का बदलता ट्रेंड: अब डिटेक्टिव एजेंसियों की हां के बाद लग रही रिश्तों पर मुहर, एक रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल समेत दो वरिष्ठ अफसरों की भूमिका की पड़ताल शुरू, CBI ने मांगी है पूछताछ की अनुमति
विज्ञापन


इस एनकाउंटर में शामिल टीम को डीजीपी ने सम्मानित करते हुए कमंडेशन डिस्क प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर से सम्मानित करने का फैसला किया है। इसमें बड़ागांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार द्विवेदी को प्लेटिनम, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय, सर्विलांस सेल के कांस्टेबिल दिवाकर वत्स और संतोष यादव को गोल्ड डिस्क दिया जाएगा।

इसके अलावा उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, राज कुमार पांडेय, प्रशांत पांडेय, सत्यम यादव, हेड कांस्टेबिल उमेश सिंह, राकेश सिंह, कांस्टेबिल सूरज सिंह, नीरज मौर्य, विरेंद्र यादव, शिवबाबू, मृत्युंजय सिंह, बालमुकुंद मौर्य, आशीष सिंह, कमल कुमार प्रजापति, मोहित गुप्ता और संगम यादव को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी के जनरल स्टाफ आफिसर एन रविंदर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें