फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ गया डीजीपी का तीन महीने का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी अरविंद कुमार जैन को तीन महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है। मंगलवार की शाम इस बात की औपचारिक पुष्टि हुई। यह पुष्टि भारत सरकार की तरफ से हुई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने डीजीपी एके जैन के सेवा विस्तार के मामले पर मोहर लगा दी है। अब वह तीन और महीने अपने पद पर बने रहेंगे। केंद्रीय कर्मिक मंत्रालय की ओर से शाम पांच बजे इस बात की पुष्टि हो गई कि अरविंद कुमार जैन अपने पद पर काम करते रहेंगे।

इस खबर के पहले पूरे दिन इस बात पर उपापोह की स्थिति बनी रही कि अरविंद कुमार जैन रहेंगे या जाएंगे। दोपहर में पुलिस लाइन में परेड का भी आयोजन किया गया। डीजीपी ने इसकी सलामी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन

पांच बजे के बाद आई खबर

लेकिन यहां पर विदाई की वह सब औपचारिकताएं नहीं हुईं जो आमतौर पर किसी भी सेवामुक्त अधिकारी के साथ होती हैं। पुलिस विभाग और नौकरशाही से जुड़े लोग इस बात पर भ्रमित रहे कि डीजीपी रहेंगे या जाएंगे। कयासों का दौर पूरे दिन चला।

जब शाम करीब पांच बजे इस बात की सूचना आई कि डीजीपी की सेवा का विस्तार हो गय तो उस समय डीजीपी मुख्यालय पर एके जैन द्वारा विदाई के मौके पर दिया जाने वाला स्वाल्पाहार चल रहा था।

यह सूचना आते ही माहौल पूरी तरह से बदल गया। वहां मौजूद लोगों ने डीजीपी को बधाई देना शुरु कर दिया। इसी के साथ ही शाम को डीजीपी की विदाई पार्टी के लिए आयोजित डिनर को भी कैंसिल कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें