फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेलर और डिप्टी जेलर पर गिरी गाज; जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति, बंदी को कॉल कराकर जेल से कराई थी डील

Mon, 17 Mar 2025 10:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जेल में बंद बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने पर गाजीपुर जेल के जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में डीजी जेल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने गाजीपुर जेल के जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन के लिए पत्र लिखा है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है।  

विज्ञापन


दरअसल, गाजीपुर की जेल में बंद बंदी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया था। बंदी विनोद गुप्ता ने जेल से मोबाइल से कॉल की थी। चार मार्च को मामला सामने आया तो डीआईजी जेल से इसकी जांच कराई गई। जांच में जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, बंगाल की खाड़ी से आई हवाओं ने बदला मौसम; ये हैं पूर्वानुमान

जेल अधीक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र

जेल से फोन करके एक मामले में गवाही न देने की बात की गई थी। बदले में रकम देने का सौदा तय हुआ था। इसके बाद डीजी जेल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए जेलर राकेश कुमार वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया। साथ ही जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र को लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें