फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अब घर बैठे सात दिन में बढ़वा सकते हैं 50 किलोवाट तक बिजली का भार, नहीं जाना होगा बिजली दफ्तर

Mon, 17 Mar 2025 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Electricity connection in Lucknow: लखनऊ में 11 मार्च से दी जा रही इस सुविधा के तहत उपभोक्ता 50 किलोवाट तक विद्युत भार बढ़वाना चाहता है तो संबंधित अधिशासी अभियंता को सात दिन में ऐसा करना होगा।
 
विज्ञापन
लखनऊ में बिजली कनेक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आप घर बैठे 50 किलोवाट तक बिजली का भार बढ़वा सकते हैं। इसके लिए बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे पावर कॉर्पोरेशन के पोर्टल www.uppcl.org पर पंजीयन करने के बाद लोड बढ़वाने का आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


11 मार्च से दी जा रही इस सुविधा के तहत उपभोक्ता 50 किलोवाट तक विद्युत भार बढ़वाना चाहता है तो संबंधित अधिशासी अभियंता को सात दिन में ऐसा करना होगा। इस दौरान जरूरत पड़ने पर पुराने की जगह नया मीटर लगाए जाने पर उसकी कीमत का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा।

ऐसे मिलेगी सुविधा
पोर्टल www.uppcl.org के लोड परिवर्तन विकल्प के लिंक पर क्लिक करने पर आवेदन का प्रारूप दिखेगा। सबसे पहले बिल पर अंकित खाता संख्या के जरिये पंजीकरण करना होगा। फिर जिस विधा (घरेलू, दुकान, कार्यालय, उद्योग, कृषि) में विद्युत भार बढ़वाना है, उस पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद कुल जितना लोड बढ़ाना है, उसे दर्ज करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उसी मोबाइल नंबर का उल्लेख करना होगा, जो आवेदक के पास रहे। इससे अधिशासी अभियंता की ओर से आपके आवेदन पर जो कार्रवाई की जाएगी उसका मेसेज मिल सकेगा। आवेदन पर आपत्ति या लोड बढ़वाने के एवज में जो रकम ऑनलाइन जमा करनी होगी उसका मेसेज उसी नंबर पर आएगा। विभिन्न श्रेणियों में विद्युत भार बढ़ाने की सिक्योरिटी की रकम अलग-अलग है। इसका ब्योरा पोर्टल पर है।
विज्ञापन


यह सहूलियत भी...
- 11 केवी लाइन के कनेक्शन का 56 किलोवाट से 3000 किलोवाट तक विद्युत लोड 30 दिन में बढ़ेगा।
- 33 केवी लाइन के कनेक्शन का 3000 किलोवाट से 20 हजार किलोवाट लोड भी 30 दिन में बढ़ेगा।

सात दिन में लोड न बढ़ा तो जिम्मेदार पर कार्रवाई
ऑनलाइन आवेदन के सात दिन के भीतर विद्युत भार बढ़ाना होगा। जो जिम्मेदार सात दिन में ऐसा नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई होगी।- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता सेंट्रल जोन लेसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें