फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी : देवा महोत्सव का मंगलवार से आगाज, नामी कलाकारों से सजेगी महफिल

Mon, 14 Oct 2019 08:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • डीएम की पत्नी शीतल वर्मा शेख महमूद हसन द्वार पर करेंगी उद्घाटन
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम एसपी ने लिया जायजा दिए निर्देश 
  • बैंड बाजे की धुन के बीच मेले का भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण
विज्ञापन
देवा मेला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस दिवसीय देवा महोत्सव का आगाज मंगलवार से शाम को अधिकृत तौर पर हो जाएगा। परंपरागत तरीके से जिलाधिकारी की पत्नी शीतल वर्मा शेख महमूद हसन द्वार पर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाए जाएंगे और बैंड बाजे की धुन में मेला का अवलोकन होगा। इनके साथ जिले के सभी आला अफसर और कमेटी के लोग मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद सांस्कृतिक पंडाल में बहार सुगम संगीत प्रभाग के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बाद में बिरहा का कार्यक्रम होगा। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक पंडाल के अलावा मजार पर भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इन सबको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

जो रब है वही राम है का संदेश देने वाले सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर शुरू हुए इस महोत्सव में भले ही कई चीजें बदली हों पर उद्घाटन और उसकी रवायतें आज भी पुरानी हैं। देवा महोत्सव का उद्घाटन मंगलवार की शाम पांच बजे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की पत्नी आईएएस शीतल वर्मा करेंगी। आज ही इस द्वार को पूरी तरीके से सजा दिया गया है। 
विज्ञापन


महोत्सव परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जिले के आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यहां पहुंच कर सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं। पूरा कस्बा अब एक बड़े मेले का रूप ले चुका है। 

उद्घाटन के बाद दस दिनों तक अधिकृत तौर पर होने वाले कार्यक्रमों में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, डॉ. हरिओम, साबरी बंधुओं की कव्वाली, राजा रैंचों की कामेडी नाइट से लेकर कवि सम्मेलन और मुशायरे में देश के नामचीन शायर और कवि और चोटी के कलाकार अपनी प्रस्तुति से महोत्सव को यादगार बनाएंगे। 
विज्ञापन

महोत्सव में ये होंगे आकर्षजनण का केंद्र

देवा महोत्सव का शाम 5 बजे उद्घाटन होगा इसके बाद रात में आठ बजे से बिरहा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 16 अक्तूूबर को दिन में हाकी प्रतियोगिता, शाम को अवधी/ भोजपुरी संध्या तथा रात में सूफी नाइट का आयोजन किया गया। 17 को शाम को चादर अर्पण के बाद रात में सीरतुन्नबी का कार्यक्रम होगा। 

18 को दिन में हाकी प्रतियोगिता के साथ बेबी शो, शाम को मैजिक शो तथा रात में मानस का कार्यक्रम होगा। 19 को दिन में दंगल और हाकी, शाम को ताल वाद कचहरी तथा रात में म्यूजिक कांफ्रेंस होगा। इसी प्रकार 20 को दिन में रंगोली, चित्रकला, दंगल, हॉकी तथा शाम को वंदना मिश्रा का भोजपुरी गायन और रात में साबरी बद्रर्स द्वारा कव्वाली पेश की जाएगी। 

21 को दिन में वाद विवाद प्रतियोगिता, दंगल, हाकी, शाम को राजा रैंचो की कामेडी नाइट और रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। 22 को दिन में वालीबाल और हॉकी प्रतियोगिता, शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा आक्रेस्ट्रा और रात में मालिनी अवस्थी द्वारा अवधी संध्या का कार्यक्रम होगा। 

23 को वालीबाल, हाकी का फाइनल, पशु प्रदर्शनी, शाम को सीमा मोदी की नृत्य नाटिका तथा रात में ऑल इंडिया मुशायरा और 24 को सदभावना हाकी मैच, शाम को गीतांजलि शर्मा द्वारा बृज की फूलों की होली और रात में आतिशबाजी के बाद मेले का समापन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें