फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास की योजनाएं जन-जन तक पहुंचीं, लिए बड़े निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को राजधानी में कई आयोजन हुए। पूर्व विधानसभा मंडल तीन में भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ये सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


कैंट विधानसभा मंडल एक में आयोजित सभा में प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 वर्षों में अद्वितीय और अकल्पनीय कार्य हुए हैं। सरकार बड़े निर्णय लेने में सक्षम है और देश को विकसित भारत के पथ पर मजबूती से अग्रसर किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सरकार के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। इसके अलावा एमएलसी उमेश द्विवेदी, भाजपा नेता शंकर लाल लोधी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें