फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक के लिए ब्यौरा न देने पर कुलपति ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में भी न दे सके नैक के लिए ब्यौरा
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग ही नैक ग्रेडिंग के लिए गंभीर नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए सभी विभागों को 25 अप्रैल तक पूरा ब्यौरा देने को कहा था। शैक्षणिक विभागों ने तो आदेश का पाल किया, लेकिन ज्यादातर प्रशासनिक विभागों ने ब्यौरा नहीं दिया। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए सभी प्रशासनिक विभागों को दो अगस्त तक पूरा ब्यौरा देने को कहा है।
सोमवार को नैक को लेकर प्रशासनिक विभागों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक से पहले तक परीक्षा विभाग, कुलसचिव कार्यालय, प्रवेश अनुभाग, यूडीआरसी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कार्य अधीक्षक, एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज ने अपना ब्यौरा ही नहीं दिया था। बैठक में सिर्फ एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज ने अपना ब्यौरा दिया। विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग की अवधि समाप्त हो चुकी है। विभागों से मिली सूचना के आधार पर ही विश्वविद्यालय इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) को नैक निरीक्षण के लिए आवेदन करना है। प्रशासनिक विभागों की सुस्ती की वजह से लविवि अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया है। सभी सूचनाएं मिलने के बाद उनका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रमाणपत्र नैक की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। फिर टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अगस्त को फिर होगी बैठक
कुलपति ने सभी प्रशासनिक विभागों को सूचना देने के लिए दो अगस्त तक का समय दिया है। दो अगस्त को एक बार फिर से इसे लेकर बैठक होगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रो. राजीव मनोहर
निदेशक, आईक्यूएसी, लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें