घंटाघर पार्क के पास हुसैनाबाद क्षेत्र में हुए एमएलसी मजहर हुसैन उर्फ बुक्कल नवाब और उनके परिवारीजनों के अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले उसमें अशमनीय भाग को एलडीए चिन्हित करेगा।
एमएलसी और उनके परिवारीजनों की तरफ से शमन के लिए आवेदन और मानचित्र दाखिल किए जाने के बाद एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह के निर्देश पर यह जांच शुरू हो गई है।
वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त ने अगस्त में 30 दिन का समय उनकी अपील का निस्तारण करते हुए दिया था।
इसमें अवैध निर्माण करने वाले पक्ष को शमन के लिए एलडीए में प्रक्रिया शुरू करने और अशमनीय भाग खुद ही तोड़ने के लिए कहा गया था।
शमन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उनका आवेदन मिल गया है। इस आवेदन के बाद शमनीय हिस्से को चिन्हित करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को कहा गया है।
इस निर्माण में जो भी शमनीय भाग होगा। उसे छोड़ दिया जाएगा। अशमनीय भाग को पूरी तरह तोड़ दिया जाएगा। एलडीए अपनी कार्यवाही कर रहा है।
एलडीए के तत्कालीन विहित प्राधिकारी धनंजय शुक्ला ने इन बहुमंजिला निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया था।
इस आदेश में कहा गया कि एकल आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद वहां बहुआवासीय निर्माण कर लिए गए।
इनके नाम पर अवैध निर्माण
- मजहर अली खां
- पार्षद बेटे फैसल नवाब
- पत्नी महजबीन आराa