फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आदेश, बोले- मरीजों को न लिखी जाएं बाहर की दवाएं

Wed, 11 May 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक दवाइयों की सूची के अनुसार अनुपलब्ध दवाइयों की उपलब्धता के लिए दवा निर्माता कंपनियों एवं सक्षम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निविदा आदि की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मरीजों को किसी भी स्तर पर बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिन दवाओं की कमी है, उनकी नए सिरे से निविदा कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दवाओं की आपूर्ति एवं उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दवाइयां मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए समय से अस्पतालों में आपूर्ति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। अधिकारी अभियान चलाकर अस्पतालों का निरीक्षण करें। आवश्यक दवाइयों की सूची के अनुसार अनुपलब्ध दवाइयों की उपलब्धता के लिए दवा निर्माता कंपनियों एवं सक्षम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निविदा आदि की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए। जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की उपलब्धता प्रदर्शित की जाए। नोटिस बोर्ड पर डॉक्टर का नाम, उनके बैठने का कार्य दिवस, समय आदि लिखा जाए, जिससे मरीज को किसी तरह की समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध मरीजों को संचालित रखा जाए। हर स्वास्थ्य केंद्र पर पीने के पानी, स्ट्रेचर एवं व्हील चेयर आदि की व्यवस्था करें। क्रियाशील एवं निष्क्रिय वाहनों की अद्यतन स्थिति प्राप्त कर संचालन योग्य वाहनों को क्रियाशील रखा जाए। सभी चिकित्सालयों को राज्य स्तरीय कंट्रोल सेंटर से जोड़ते हुए उनकी निरंतर मॉनीटरिंग की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें