फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 तक हर आवासहीन परिवार को मिलेगी छत: उप मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा 13 लाख आवास स्वीकृत करने के लिए पत्र

Wed, 04 May 2022 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौय ने केंद्र सरकार को 13 लाख आवास स्वीकृत करने के लिए पत्र लिखा है। सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आवासहीन 13 लाख से अधिक परिवारों 2023 तक आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आवासहीन 13 लाख से अधिक परिवारों को मार्च 2023 तक मकान दिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) के तहत शेष 13 लाख मकान वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


आवास प्लस के तहत प्रदेश में 23 लाख परिवार पात्र पाए गए थे। इनमें से बीते दो वित्तीय वर्ष में 11 लाख परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। सभी पात्र परिवारों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 लाख आवास की आवश्यकता है।

प्रदेश सरकार ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र लिखकर चालू वित्तीय वर्ष में 13 लाख आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव को इस बाबत पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय में यूपी को इस वर्ष शेष आवास स्वीकृत करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें