निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को चौक स्थित नगर निगम के कम्युनिटी किचन में नगर निगम द्वारा लॅाकडाउन में गरीबों व मजदूरों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की जांच की।
वह दोपहर करीब डेढ़ बजे चौक स्थित कम्युनिटी किचन पहुंचे और वहां तैयार की गई भोजन सामग्री का निरीक्षण किया और मौजूद अफसरों व कर्मचारियों से बात की।
दूसरी ओर प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने भी जोन चार के गोमती नगर और जोन आठ में मानसरोवर योजना स्थित कम्युनिटी किचन में बांटने के लिए तैयार किए गए जा रहे खाने की जांच की।
इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वहीं, मंगलवार को नगर निगम की ओर से शहर में 42,269 खाने के पैकेट बांटे गए।