उत्तर प्रदेश में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा। इन अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सहित सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सीएचसी का चयन कर लिया गया है।
ये सीएचसी पीपीपी मॉडल पर चलेंगी
जिला सीएचसी का नाम
कुशीनगर खड्डा सीएचसी
वाराणसी गजोखर
श्रावस्ती मल्हीपुर
चित्रकूट राजापुर
लखनऊ नगराम
गोरखपुर बेलाघाट
महाराजगंज अड्डा बाजार
लखीमपुर खीरी चंदन चौकी
बहराइच विशेश्वरगंज
चन्दौली भोगवारा
फतेहपुर दपसौरा
बलिया सुखपुरा
सोनभद्र बभनी
बलरामपुर खजुरिया
सिद्धार्थनगर सिरसिया